लेबर कोड और ट्रेड यूनियनों पर दमन के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन

September 18, 2022 0 By Yatharth

आई एफ टी यू (सर्वहारा) | रिपोर्ट

कोलकाता, 26 अगस्त 2022 : देश भर में 4 लेबर कोड लागू करने के मुख्य एजेंडा के साथ तिरुपति, आंध्रप्रदेश में विगत 25-26 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन, जिसमें केंद्रीय श्रम मंत्री के साथ तमाम राज्यों के श्रम मंत्रियों की भागीदारी रही व उद्घाटन प्रधामंत्री द्वारा किया गया, के समक्ष ट्रेड यूनियनों द्वारा लेबर कोड को रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन किया गया था जिसके दौरान ही कई कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दमन की घटना के खिलाफ और 4 लेबर कोड रद्द करने की मांग पर पश्चिम बंगाल के 10 ट्रेड यूनियनों ने कोलकाता के मिंटो पार्क से रैली निकाली जो केंद्रीय श्रम दफ्तर तक गई, जहां पर एक विरोध सभा का आयोजन हुआ और केंद्रीय श्रममंत्री के नाम इन मांगों पर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

भागीदार संगठन – WI (SSC), SWCC, IFTU, TUCI, LJMU (SS), AWBSRU, NTUI, ECLTSAU, KJSSU, IFTU(S)